PNB Bank Se Personal Loan Kaise Le : पीएनबी बैंक से पर्सनल लोन कैसे लें ?

हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आपको जानकारी देंगे की पीएनबी बैंक से पर्सनल लोन कैसे लें | दोस्तों अगर आपको व्यक्तिगत जरूरतों के लिए वित्तीय मदद चाहिए तो पंजाब नेशनल बैंक का पर्सनल लोन आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन है | पंजाब नेशनल बैंक पर्सनल लोन की ब्याज दरें 10.40% प्रतिवर्ष से शुरू होती है | बैंक आपको बिना किसी गारंटी के 20 लाख तक का लोन प्रदान करता है जिसका पुनर्भुगतान आप 7 सालो में कर सकते है | अगर आप डॉक्टर है, एलआईसी के कर्मचारी है या पेंशनर है तो आपके लिए विशेष स्कीम्स उपलब्ध है जो पुब्लिक स्कीम्स के मुकाबले अधिक फ्लेक्सिबल है | पीएनबी पर्सनल लोन आवेदन प्रक्रिया सिंपल और सुविधाजनक है | अगर आप पीएनबी बैंक से लोन लेना चाहते है तो आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे |

पीएनबी बैंक से लोन लेने के लिए दस्तावेज 

पंजाब नेशनल बैंक से पर्सनल लोन प्राप्त करने के लिए आवेदकों को जरुरी दस्तावेजों की आवश्यकता होगी नीचे बताए गए यह सभी दस्तावेज पूरा करके आसानी से लोन ले सकते है जो की, इस प्रकार से है –

  1. आधार कार्ड
  2. पैन कार्ड
  3. बैंक स्टेटमेंट
  4. सैलरी स्लिप
  5. मोबाइल नंबर
  6. इनकम टैक्स रिटर्न
  7. पासपोर्ट साइज फोटो

पीएनबी बैंक से पर्सनल लोन कैसे लें ? 

अगर आप पीएनबी बैंक से पर्सनल लोन लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार से है –

  1. पीएनबी बैंक से पर्सनल लोन लेने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने मोबाइल फोन के प्ले स्टोर को ओपन करना होगा |
  2. उसके बाद आपको सर्च ऑप्शन पर क्लिक करना होगा और वहां से PNB ONE एप्लीकेशन को इंस्टॉल कर लेना होगा |
  3. इंस्टॉल करने के बाद आपको अपने मोबाइल फ़ोन में इस एप्लीकेशन को ओपन करना होगा और More के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  4. उसके बाद आपको Pre Approved Personal Loan के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  5. अब आपको अपना प्रे एप्रूव्ड पर्सनल लोन जानने के लिए पंजाब नेशनल बैंक का खाता संख्या या अपना आधार नंबर या पंजाब नेशनल बैंक में जो मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड है वह मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा और Get OTP पर क्लिक करना होगा |
  6. उसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा तो आपको उस ओटीपी को दर्ज करना होगा और वेरिफाई के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा |
  7. क्लिक करने के बाद आपके सामने लोन एलिजिबल अमाउंट देखने को मिल जाएगा और आपको अपने अनुसार लोन राशि चयन करना होगा |
  8. लोन राशि चीज करने के बाद अंत में आपको अपना आधार कार्ड नंबर के मदद से ई केवाईसी पूरा करना होगा |
  9. सभी प्रक्रिया को पूरा करने के बाद अंत में आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा |
  10. जैसे ही आप सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करेंगे तो आपका सफलतापूर्वक पीएनबी पर्सनल लोन के लिए ऑनलाइन आवेदन हो जाएगा |
  11. उसके बाद आपके बैंक खाते में लोन का पैसा ट्रांसफर कर दिया जाएगा |

इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से पंजाब नेशनल बैंक से पर्सनल लोन लेने के लिए आवेदन कर सकते है |

निष्कर्ष – 

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की पीएनबी बैंक से पर्सनल लोन कैसे लें इसकी पूरी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप बहुत ही आसानी से अपने घर बैठे पंजाब नेशनल बैंक से पर्सनल लोन ले सकते है और इसका लाभ भी प्राप्त कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर करें |

Leave a Comment