HDFC Bank Se Personal Loan Kaise Le |
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की एचडीएफसी बैंक से पर्सनल लोन कैसे लें | दोस्तों क्या आपके बच्चो की स्कूल की फ़ीस जमा करना है या फिर घरो के लिए पैसो की जरुरत है या घरो की मरम्मत करनी हो या अन्य कोई भी कार्य के लिए आपको पैसो की अति आवश्यकता है और जरुरत पर कोई भी व्यक्ति आपको पैसे नहीं दे रहे है तो ऐसे अब आप एचडीएफसी बैंक से पर्सनल लोन 40 लाख तक का प्राप्त कर सकते है | जिसकी पूरी जानकारी को आज के इस आर्टिकल में पूरा विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यानपूर्वक अंत तक पढ़ना होगा | 
एचडीएफसी बैंक से लोन लेने के लिए दस्तावेज
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- पहचान पत्र
- ड्राइविंग लाइसेंस
- पिछले 3 महीने का बैंक स्टेटमेंट
- नवीनतम फॉर्म 16 के साथ दो नवीनतम वेतन पर्ची / वर्त्तमान दिनांकित वेतन परमं पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
एचडीएफसी बैंक से लोन लेने के लिए पात्रता
- एचडीएफसी बैंक से पर्सनल लोन लेने वाले आवेदक की आयु 21 साल से 60 साल के बिच होनी चाहिए |
- आवेदक की न्यूनतम मंथली इनकम 50 हजार होनी चाहिए और आपका सिबिल स्कोर 720 या इससे अधिक होना चाहिए |
- आवेदक वेतनभोगी व्यक्ति या खुद का व्यवसाय करने वाला होना चाहिए और आवेदक को वर्त्तमान नौकरी में कम से कम 2 साल का अनुभव होना चाहिए |
- स्वरोजगार के मामले में आवेदक के पास 5 साल का अनुभव होना आवश्यक है |
- यह लोन 3 महीने से लेकर 72 महीनो के लिए दिया जाता है |
एचडीएफसी बैंक से पर्सनल लोन कैसे लें ?
अगर आप एचडीएफसी बैंक से पर्सनल लोन लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार से है –
- एचडीएफसी बैंक से पर्सनल लोन लेने के लिए सबसे पहले आप सभी को एचडीएफसी बैंक के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा और मोबाइल बैंकिंग या इंटरनेट बैंकिंग के मदद से एचडीएफसी बैंक में लॉगिन हो जाना होगा |
- इंटरनेट बैंकिंग में लॉगिन होने के बाद आपको ऊपर होम पेज पर ही Pre Approved Personal Loan का ऑप्शन देखने को मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा |
- क्लिक करने के बाद आपके सामने लोन आवेदन के लिए एप्लीकेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा |
- अब इसमें आपको अपना पैन नंबर तथा अन्य सभी जानकारी को दर्ज करना होगा और उसके बाद आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा |
- जैसे ही आप सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करेंगे आपका पैन नंबर अनुसार आप जितने रूपए के लोन के लिए एलिजिबल होंगे उतने रूपए आपको देखने को मिल जाएंगे |
- अब आपको लोन की जितनी आवश्यकता है उतना आपको अपने अनुसार लोन राशि चयन करना होगा और लोन राशि चयन करने के बाद सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा |
- जैसे ही आप सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करेंगे तो आपके सामने लोन एप्लीकेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा |
- अब इस लोन एप्लीकेशन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी को सही से दर्ज करना होगा और उसके बाद आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा |
- उसके बाद आपका सफलतापूर्वक पर्सनल लोन के लिए ऑनलाइन आवेदन हो जाएगा |
ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से एचडीएफसी बैंक से पर्सनल लोन लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की एचडीएफसी बैंक से पर्सनल लोन कैसे लें इसकी पूरी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप बहुत ही आसानी से अपने घर बैठे ही एचडीएफसी बैंक से पर्सनल लोन ले सकते है और इसका लाभ भी प्राप्त कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर कीजिएगा |