Aadhar Card Se Bank Balance Check
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक कैसे करें | दोस्तों अगर बैंक बैलेंस चेक करने के लिए बार – बार शाखा में जाना पड़ता है तो अब कही जाने की जरुरत नहीं है क्योकि आधार कार्ड नंबर से बैंक बैलेंस चेक करने की सुविधा उपलब्ध कर दी गई है | इस सुविधा के मदद से घर बैठे केवल आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक कर सकते है | ज्यादातर लोग नेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग का उपयोग नहीं करती है और कितनो के पास एटीएम कार्ड भी नहीं रहता है इसलिए वह ऑनलाइन बैंकिंग सुविधा का लाभ नहीं प्राप्त कर पाते है | लेकिन अब आधार कार्ड से बैंक बैलेंस सरलता से चेक किया जा सकता है | जिसकी पूरी जानकारी को आज के इस आर्टिकल में पूरा विस्तार से बताएंगे |

आधार कार्ड से बैंक बैलेंस क्यों पता चल जाता है ?
आधार कार्ड एक सरकारी दस्तावेज है जिसमे आपके 12 अंको का आधार कार्ड नुम्बेर, आपका नाम, जन्मतिथि, लिंग, पता, फोटो आदि होता है और उन्हें शारीरिक विशेषताओं जैसे अंगूठे और उंगलियों के निशान और आंख की पुतली से जोड़ा जाता है | सरकारी और निजी कार्यो में इसे ज्यादातर वैद्य पहचान प्रमाण और पता प्रमाण पत्र के रूप में स्वीकार किया जाता है | बैंक खाता खोलते समय या बाद में जब आप अपने खाते में अपने 12 अंको का आधार कार्ड नंबर दर्ज करते है तो बैंक खाते से सम्बंधित सभी विवरण आपके आधार विवरण के साथ जुड़ जाते है जिससे आप अपने आधार कार्ड नंबर के मदद से कभी भी अपने बैंक खाते से पैसा निकाल सकते है या बैलेंस चेक कर सकते है |
आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक कैसे करें ?
अगर आप घर बैठे अपने आधार कार्ड के मदद से बैंक का बैलेंस चेक करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करना होगा और आपको बता दें की इसके लिए आपके बैंक खाते से मोबाइल नंबर लिंक होना चाहिए |
- आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक करने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने मोबाइल से *99*99*1# डायल करना होगा |
- दिखाए गए दिशानिर्देशों को ध्यान पूर्वक पढ़ना होगा और आपको अपना 12 डिजिट का आधार कार्ड नंबर दर्ज करना होगा |
- आपको अपने आधार कार्ड नंबर को फिर से वेरिफाई करना होगा और अपना आधार कार्ड नंबर दर्ज करना होगा |
- उसके बाद आपके मोबाइल फ़ोन के स्क्रीन पर आपको एक मैसेज दिखाई जाएगी जिसमे आपके बैंक खाते में मौजूदा बैलेंस शामिल होगा |
बैंक मित्र के मदद से आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक करें ?
अगर आपको ऊपर बताए गए जानकारी से बैंक बैलेंस चेक करने में परेशानी होती है तो आप अपने नजदीकी के किसी भी बैंक मित्र केंद्र पर जाकर आप अपने खाते का पैसा चेक करा सकते है जिसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करना होगा –
- आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक करने के लिए सबसे पहले आपको अपने नजदीकी के CSC या CSP केंद्र पर जाना होगा जहां पर आपको अपने 12 डिजिट का आधार कार्ड नंबर देना होगा |
- उसके बाद आपसे फिंगर का निशान लिया जाएगा और आपके बैंक खाते में कितनी राशि है उसकी जानकारी आपको उपलब्ध करा दी जाएगी |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक कैसे करें इसकी पूरी जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने घर बैठे ही अपने आधार कार्ड के मदद से अपने बैंक अकाउंट का बैलेंस चेक कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर करें |